बस्ती, जनवरी 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। लालगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत भरवलिया गांव में एक किशोरी ने उस समय आत्महत्या कर ली, जब घर में कोई नहीं था। बनकटी-अहरा मार्ग स्थित एक मकान में 15 वर्षीय किशोरी का शव दुपट्टे से लटका मिला था। हालांकि पुलिस ने इस मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दिया है। किशोरी अपनी मां के साथ गांव में रहती थी। पिता और भाई मुंबई में मजदूरी करते हैं। किशोरी की बड़ी बहन की शादी पैकोलिया थानाक्षेत्र के हसीनाबाद में हुई है। घटना के समय किशोरी की बनकटी में बाजार करने गई थी। घर लौटी तो देखा कि बेटी का शव फंदे से लटक रहा था। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। किशोरी कक्षा छह की छात्रा थी। वह पिछले लगभग छह महीने से स्कूल नहीं जा रही थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल और फॉरें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.