रांची, नवम्बर 24 -- रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में अकेली महिला को तीन लोगों ने अपना निशाना बनाया। पति राशन लेने के लिए घर से बाहर गया था। इसी दौरान तीनों आरोपी घर में घुस आए और महिला का मुंह दबाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात 19 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पीड़िता और उसका पति तीन दिनों तक पुलिस के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उनकी शिकायत पर तत्काल केस दर्ज नहीं किया गया। अंततः हटिया डीएसपी के हस्तक्षेप के बाद 23 नवंबर को तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़िता के मुताबिक, 19 नवंबर की रात उसका पति राशन लेने के लिए दुकान गया था। घर में वह अकेली थी। इसी दौरान तीन लो...