नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस मुहिम को गति देने के लिए पार्टी घर बैठ चुके पार्टी नेताओं को फिर से सक्रिय करेगी। ऐसे सभी पदाधिकारियों की सूची बनाने का जिम्मा पार्टी ने जिलाध्यक्षों को दिया है। उन्हें 20 नवंबर तक ऐसे सभी पूर्व पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों की सूची तैयार कर पार्टी को सौंपनी है। जल्द विधानसभा स्तर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित कर इन सभी को चुनावी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। भाजपा ने दीपावली के बाद यूपी को पूरी तरह चुनावमय करने की रूपरेखा तय कर ली है। प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद इसे अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। आगामी 20 नवंबर से 25 दिसंबर के बीच पार्टी ने प्रदेश में 50 से अधिक रैलियों और बड़े कार्यक्रमों की रणनीत...