नई दिल्ली, मार्च 19 -- देश के विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी के रुपये ट्रांसफर कराने के लिए शातिर बैंक खातों को भाड़े पर ले रहे हैं। खाताधारकों को ठगी की राशि का साढ़े तीन प्रतिशत तक कमीशन दिया जाता है। साइबर शातिरों ने जिला साइबर पुलिस के हत्थे चढ़े अहियापुर के मिर्जापुर निवासी मो. फरीद आलम सहित दो अन्य के बैंक खाते भाड़े पर लेकर 16 से अधिक राज्यों के 186 खातों से ठगी की राशि इनमें भेजी थी। तीनों खाताधारकों ने साइबर थाना की पुलिस को पूछताछ में बताया है कि ठगी के रुपये खाते में मंगाने के बदले उन्हें तीन से 3.5 प्रतिशत तक कमीशन मिलता है। साइबर थाने की पुलिस ने 12 दिनों में जिले में इन तीन बैंक खातों का पता लगाकर उसके धारकों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाने को इस संबंध में सूचना बिहार पुलिस की स्पेशल साइबर यूनिट ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिं...