घर बैठे होगी खाद की बुकिंग, लाइन और धक्कामुक्की से मिलेगी राहत
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिध। खरीफ और रबी सीजन में खाद के लिए लंबी कतार, दुकानों का चक्कर, निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत और कालाबाजारी जैसी समस्याएं अब धीरे-धीरे बीते दिनों की बात हो सकती हैं। कृषि विभाग ने फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल एप्लिकेशन सिस्टम (एफएसएएस) लागू कर दिया है। इस नई डिजिटल व्यवस्था के तहत अब किसानों को घर बैठे मोबाइल एप के माध्यम से उर्वरक की ऑनलाइन बुकिंग करने की सुविधा मिलेगी। बुकिंग के बाद जारी क्यूआर कोड या ई-टोकन के आधार पर अधिकृत दुकान से खाद प्राप्त किया जा सकेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य उर्वरक वितरण को पारदर्शी बनाना, वास्तविक किसानों तक समय पर खाद पहुंचाना तथा कालाबाजारी और जमाखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना है। अब किसान पहले की तरह सीधे दुकान पर जाकर खाद लेने के बजाय अपने मोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.