प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। घर बैठे रुपये कमाने की लालसा एक युवक को भारी पड़ गई। साइबर ठग के प्रलोभन में आकर युवक ने न सिर्फ अपनी बल्कि भाई-बहन के बैंक खाते से भी कुल 71299 रुपये निवेश कर दिया। लेकिन, जब साइबर ठगी की जानकारी हुई, तो होश उड़ गए। कैंट थाना पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।शहर के स्टैनली रोड निवासी प्रीत कुमार सिंह की तहरीर के मुताबिक, 11 मार्च को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद का नाम जेनिफर डेविड गोम्स बताया। इसके बाद प्रीत सिंह को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया और टास्क पूरा कर मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में मुनाफे के नाम पर चालीस लाख रुपये गंवाए आरोप है कि शुरुआत में छोटे-छोटे मुनाफे भी दिए गए। इसके बा...