लखीमपुरखीरी, मई 6 -- देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना-2027 की शुरुआत के साथ ही आमजन के लिए एक नई सुविधा का दरवाजा खुल गया है। सात मई से 'स्व-गणना' की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 21 मई तक चलेगी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर प्रक्रिया को आसान बनाएं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्रशासनिक अमले को पूरी तरह एक्टिव मोड में ला दिया है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी अमित कुमार राय समेत सभी एसडीएम, तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिनवार रणनीति तय की गई और जिम्मेदारियां साफ-साफ बांट दी गईं। बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि हर स्तर पर मॉनिटरिंग मजबूत रखी जाए, ताकि स्व-गणना अभियान में कहीं कोई ढिलाई न रहे। अफसरों को अपने-अपने क्षेत्रो...