नई दिल्ली, जुलाई 9 -- अगर आपके घर में 5 साल से कम उम्र का बच्चा है और आप उसका बाल आधार (Blue Aadhaar) बनवाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कुछ क्षेत्रों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) और डाक विभाग की मदद से यह सुविधा घर बैठे भी मिल सकती है। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में PostInfo App की मदद से सर्विस रिक्वेस्ट रजिस्टर करनी होती है। आवेदन एक्सेप्ट होने के बाद ऑफीशियल डाक कर्मचारी आपके घर पहुंचकर बच्चे का आधार नामांकन पूरा कर सकता है।PostInfo App से ऐसे करें आवेदन घर बैठे बाल आधार बनवाने के लिए सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से PostInfo App डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप खोलकर Service Request सेक्शन में जाएं। यहां अपना नाम, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी रजिस्टर करें। अब सर्विस की लिस्ट में IPPB Aadhaar S...