नई दिल्ली, मई 1 -- आज के इस गलाकाट कॉम्पिटिशन वाले दौर में जहां तकनीक हर पल करवट बदल रही है, वहां खुद को वक्त के साथ अपडेट रखना कोई शौक नहीं बल्कि एक बड़ी जरूरत बन चुका है। अगर आप भी अपने करियर में ठहराव महसूस कर रहे हैं या फिर नई स्किल्स सीखकर किसी बड़ी कंपनी में छलांग लगाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है। शिक्षा मंत्रालय की शानदार पहल 'स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स' (SWAYAM) ने फ्री ऑनलाइन कोर्सेज मुहैया करा रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि सीखने की इस प्रक्रिया में न तो उम्र की कोई बंदिश है और न ही पैसों की कोई तंगी आपके आड़े आएगी। आप चाहें स्टूडेंट हों, किसी कंपनी में काम करने वाले पेशेवर हों या फिर बस नई चीजें सीखने का जज्बा रखने वाले इंसान हो... पढ़ाई के लिए यह प्लेटफॉर्म हर कोई इस्त...