कटिहार, मई 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अब आम लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पंचायत स्तर पर शुरू हुए "सहयोग शिविर" के साथ-साथ जिला प्रशासन ने ऑनलाइन व्यवस्था को भी सक्रिय कर दिया है, जिससे लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत या आवेदन दर्ज करा सकेंगे। खास बात यह है कि यदि कोई आवेदन 10 दिनों से अधिक लंबित रहता है तो वह स्वतः डीएम और जिला स्तरीय अधिकारियों के लॉगिन में दिखने लगेगा। वहीं 30 दिनों तक निष्पादन नहीं होने पर संबंधित अधिकारी पर अनुशासनिक कार्रवाई और निलंबन तक की प्रक्रिया शुरू की जाएगी。

सहयोग शिविर की जानकारी जिले की सभी पंचायतों में प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को पंचायत सरकार भवन अथवा निकटवर्ती सार्वजनिक स्थलों पर सहयोग शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों क...