मोतिहारी, मई 15 -- मोतिहारी। 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भूमि, प्लॉट या फ्लैट का निबंधन की सुविधा उनके घर पर दी जायेगी। 21 मई से यह सुविधा लागू कर दी जायेग। जिसका नाम मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट (एमआरयू) रखा गया है। तिरहुत रेंज के सहायक महानिरीक्षक निबंधन राकेश कुमार ने बताया कि सभी रजिस्ट्री ऑफिस में यह व्यवस्था निर्धारित समय पर लागू कर दी जायेगी। इस व्यवस्था में किसी को परेशानी हो तो उसके लिये कंट्रोल रुम व हेल्पलाइन लाइन नम्बर जारी किया गया है। परेशानी होने पर यहां बताया जा सकता है। कंट्रोल रुम का जारी हुआ नम्बर : इस व्यवस्था में किसी को कोई परेशानी होने पर जिला अवर निबंधक मुख्यालय पटना जय कुमार के मोबाइल नम्बर 9576062421 व ब्रिज बिहारी शरण के मोबाइल नम्बर 8987259634 पर शिकायत की जा सकती है। यह भी पढ़ें- 21 से नई व्यवस्...