नई दिल्ली, अगस्त 27 -- डिजिटल शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (IP यूनिवर्सिटी) ने छात्रों के लिए शानदार सौगात दी है। यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन मोड में अपने दो अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम-बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) और बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र किसी कारणवश रेगुलर कॉलेज नहीं जा सकते, वे अब घर बैठे अपनी हायर एजुकेशन पूरी कर सकते हैं।कैंपस में लॉन्च हुआ एडमिशन ब्रोशर, 15 सितंबर से शुरू होगा पहला बैच यूनिवर्सिटी ने 24 अगस्त को अपने द्वारका कैंपस में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इन दोनों ऑनलाइन कोर्स का एडमिशन ब्रोशर जारी किया था। वाइस-चांसलर ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में आईपी यूनिवर्सिटी का यह पहला कदम है। इससे उन दूर-दराज के होनहार छात...