प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ के सरैया नौढ़िया निवासी करुणेश कुमार पांडेय के मोबाइल पर एक समूह की ओर से घर बैठे कमाने का ऑफर आया। करुणेश ने उसके कहने के अनुसार अपना टास्क पूरा करने के लिए अलग-अलग किस्त में 15 लाख, 65 हजार, 377 रुपये ट्रांसफर कर दिया। बाद में रुपये वापस लेने का प्रयास करने लगा। उसे अपने रुपये वापस लेने के लिए और जमा करने को कहा गया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...