गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम। घर बैठे कमाई का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह ने एक और युवक को अपना शिकार बनाया है। टेलीग्राम ऐप के जरिए ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर अशोक विहार फेज-तीन निवासी राहुल गोयल से तीन लाख 13 हजार 892 रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर क्राइम थाना पश्चिम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। राहुल को 27 दिसंबर को टेलीग्राम पर एक मैसेज मिला था। ठगों ने शुरू में छोटे टास्क दिए और विश्वास जीतने के लिए राहुल के खाते में Rs.860 का लाभ भेजा। इसके बाद मुनाफे का लालच देकर उनसे निवेश कराना शुरू किया गया। 28 और 29 दिसंबर को राहुल ने करीब 28 हजार रुपये जमा किए, जिस पर उन्हें वर्चुअल वॉलेट में भारी मुनाफा दिखाया गया। डर दिखाकर ऐंठे लाखों रुपये 30 दिसंबर को ठगों ने राहुल से एक लाख रुपये जमा करवाए और फिर तकनीकी ...