गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर राजनगर एक्सटेंशन निवासी युवक से 3.85 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजनगर एक्सटेंशन निवासी नितिन सरोहा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से अज्ञात लोगों ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को एक प्रतिष्ठित कंपनी से जुड़ा बताते हुए ऑनलाइन कार्य पूरा करने के बदले अच्छी कमाई का दावा किया। शुरुआत में उन्हें कुछ आसान टास्क दिए गए, जिन्हें पूरा करने पर उनके खाते में मामूली रकम भी भेजी गई।इसके बाद आरोपियों ने एक अन्य ऑनलाइन ग्रुप से जोड़ दिया, जहां निवेश करने पर कई गुना लाभ मिलने का लालच दिया गया। अधिक कमाई की उम्मीद में उन्होंने आरोपियों के बताए बैंक खातों में कुल 3.85 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ सम...