गाज़ियाबाद, मई 21 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ने घर बैठे कमाई का लालच देकर महिला समेत दो लोगों से 6.37 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने दोनों पीड़ितों को पहले व्हॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा, फिर टेलीग्राम पर टास्क और रेटिंग पूरी कराने के नाम पर रकम ट्रांसफर कराई। राजनगर सेक्टर-सात निवासी शिप्रा सिंघल ने कविनगर थाने में शिकायत देकर बताया कि 16 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में मौजूद लोगों ने घर बैठे कमाई का लालच दिया। शुरुआत में छोटे-छोटे टास्क देकर भरोसा बनाया गया और कुछ रकम वापस भी दिखाई गई। इसके बाद अलग-अलग टास्क और रेटिंग के नाम पर उनके खाते से कई किस्त में रकम ट्रांसफर कराई गई। पीड़िता के मुताबिक जालसाजों ने तीन दिन में कुल चार लाख 95 हजार 900 रुपये ठग लिए।दूसरे मामले में मधुबन ...