नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- दिल्ली में निगम क्षेत्र में आगामी 16 मई से हाउसिंग सर्वे शुरु होने जा रहा है। इससे पूर्व नागरिकों को अपने घर से संबंधित जानकारी ऑनलाइन भरने की सुविधा 1 मई से दी जा रही है। नागरिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर पूरी जानकारी एवं पूछे गए सवालों के जवाब खुद ऑनलाइन भर सकतते हैं। कर्मचारी जब उनके घर आएंगे तो वह केवल अपने द्वारा दी गई जानकारी पर मिलने वाला नंबर बताएंगे जिसका सत्यापन कर्मचारी द्वारा किया जाएगा। इससे कर्मचारियों और गणना करवाने वाले शख्स का समय बचेगा।

जनगणना की जानकारी जनगणना से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में दिल्लीवासियों के घर एवं उनकी आर्थिक स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें उनसे पूछा जाएगा कि वह किस प्रकार के मकान में रहते हैं। उनके घर की दीवार, छत, फर्श आदि किस सामग्री से बनी ...