शाहजहांपुर, मई 10 -- शाहजहांपुर। जिले के बिजली उपभोक्ताओं को अब कनेक्शन का लोड बढ़वाने के लिए बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बिजली निगम ने घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 20 किलोवाट तक का लोड ऑनलाइन बढ़ाने की सुविधा शुरू की है। उपभोक्ता यूपीपीसीएल की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद आवेदन, शुल्क जमा करने और स्वीकृति की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे समय की बचत के साथ विभागीय कार्यालयों में भीड़ भी कम होगी। जिले के करीब साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। उपभोक्ताओं को डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जिले के सभी 43 विद्युत उपकेंद्रों पर जूनियर इंजीनियर नामित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- 1.38 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब होंगे पोस्टपेड, जून से आएंग...