नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- रोशनी के त्योहार दीपावली के मौके पर लाखों लोग अयोध्या पहुंचेंगे और भगवान राम की जन्मभूमि में बड़ा दीपोत्सव होने जा रहा है। हालांकि, हर कोई अयोध्या नहीं पहुंच सकता और ऐसे लोगों को भक्ति ऐप Sri Mandir की ओर से खास मौका दिया जा रहा है। आप घर बैठे अपने आराध्य के नाम के दीपक अयोध्या में जला सकते हैं। आइए इसका तरीका बताएं। दीपोत्सव पर्व के मौके पर आप घर बैठे ही अयोध्या में अपने नाम के एक, पांच, 21 या फिर 51 दीपक जला सकते हैं। ऐप पर सर्विस लाने वाले यूजर्स के लिए ये दीपक अयोध्या में पंडित जी जलाएंगे और भक्तों के नाम पर संकल्प करेंगे। अगर आप दीपक जलवाते हैं तो उसका वीडियो भी आपको ऐप की मदद से भेज दिया जाएगा। आप देख सकेंगे कि आपके नाम के दिए पर्व में जलाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Samsung यूजर्स के हो गए मजे! इन पुराने स्मार्टफ...