अमरोहा, अप्रैल 3 -- अमरोहा। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल रहेगी। इसमें स्व गणना का भी प्रावधान है। इसके लिए जिलेवासियों को 15 दिन का मौका मिलेगा। सात से 21 मई तक लोग घर बैठकर ही मोबाइल एप के जरिए स्व गणना कर सकेंगे। जल्द मोबाइल एप को सार्वजनिक किया जाएगा। 22 मई से प्रंगणकों द्वारा मकानों के सूचीकरण व गणना का कार्य शुरू किया जाएगा। जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी जबकि, दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। द्वितीय चरण में प्रत्येक व्यक्ति के जाति से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। जनगणना के कार्य में छह हजार प्रंगणक लगाए जाएंगे। जिन्हें फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षित करेंगे। प्रशासन ने फील्ड ट्रेनर को क्षेत्रवार चार्ज सौंप दिया है। उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के प्रंगणकों को प्रशिक्षित किया जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.