महाराजगंज, मार्च 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल (दक्षिण टोला) में एक युवक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने युवक को घर बुलाकर गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा तथा छत से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़िता सोनमती ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 4 मार्च की रात करीब 10 बजे गांव के कुछ लोगों ने उसके बेटे कमलेश यादव को अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से मारपीट की गई। इसके बाद हमलावरों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.