चित्रकूट, अगस्त 19 -- चित्रकूट। जिला सत्र एवं न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला की अदालत ने प्रेमी को घर बुलाकर उसकी हत्या करने के मामले में दंपति को दोषसिद्ध करार दिया है। अदालत ने मामले में सजा के बिंदु पर फैसले की तिथि 20 अगस्त गुरुवार को निर्धारित की है। बांदा जिले के बिसंडा कस्बा निवासी रामदुलारी का 20 वर्षीय बेटा धीरज सैनी बीते सात जुलाई 2019 को घर से चित्रकूट आया था। इसके बाद यहां से वह गायब हो गया था। जिसकी सूचना रामदुलारी ने बिसंडा थाने में दी थी। परिजनों के अनुसार धीरज सैनी चित्रकूट निवासी ऊदल महापात्र की पत्नी ननकई के पास मिलने आता रहता था। उस दिन भी ननकई के बुलावे पर ही वह यहां आया था। करीब तीन महीने बाद धीरज का नरकंकाल देवांगना घाटी से पुलिस ने बरामद किया था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त की थी। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी...