बुलंदशहर, मई 4 -- थाने के गांव धमैड़ा नारा निवासी महेन्द्र सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह अपने साथी जतन सिंह के साथ फैक्ट्री पर बैठा हुआ था। तभी उसके मोबाइल पर गांव निवासी सोनू की कॉल आई। जिसमें उसने मनीष को घर आने की बात कही। सोनू व मनीष के बीच पहले कुछ कहासुनी हो गई थी। मनीष के साथ वह अपने अन्य दो साथियों के साथ सोनू के घर पहुंचा। जहां सोनू, मोहित, नेपाल, उमेश शर्मा, ललित शर्मा, सतीश व नेत्रपाल ने लाठी-डंडे, तलवार व तमंचे की बट से हमला कर दिया। जिसमें उन्हें चोटें आई। आरोपियों ने बाइक में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- घर में ले जाकर ग्रामीण को पीटा आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...