कानपुर, जून 25 -- कल्याणपुर , संवाददाता। कल्याणपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने छोटे भाई की शादी से सात दिन पहले उसकी होने वाली सास को कपड़े खरीदने के बहाने कमरे पर बुला नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने घटना का अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार महिला का दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में दो माह तक चली जांच के बाद कल्याणपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना का विवरण मंगलपुर निवासी एक युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शादी 24 अप्रैल को हुई थी। पुलिस के अनुसार शादी से सात दिन पहले, 17 अप्रैल को युवक के बड़े भाई ने उसकी होने वाली सास को फोन कर कल्याणपुर स्थित अपने कमरे पर बुलाया। आरोप है कि कमरे पर पहुंचने क...