नई दिल्ली, मई 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने घर-बाइक में आग लगाने वाले नाबालिग को पकड़ लिया है। आरोपी पर पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह 20 मई को बाल सुधार गृह से बाहर आया था। डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम सोशल मीडिया पर हथियार के साथ पोस्ट डालने वालों पर नजर रख रही है। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग का हाथ में पिस्टल लेकर बनाया गया वीडियो दिखा। इसके बाद पुलिस टीम ने गुरुवार को नाबालिग को लाल बाग इलाके से दबोच लिया। यह भी पढ़ें- शराब के लिए नहीं दी बाइक तो फूंक डाली! हाथ पर 'CRIME' टैटू वाले नाबालिग का बदला, पुलिस ने ऐसे दबोचाझगड़ा करने पर करता था वारदात डीसीपी ने बताया कि नाबालिग पर पांच आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वह झगड़ा करने पर घर और बाइक में आग लगा देता है...