घर बनाने से रोका और रंगदारी की मांग, आवेदन
सहरसा, मई 17 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा वार्ड 35/15 निवासी कालेश्वर साह ने थाना को आवेदन देकर अपने हिस्सेदार पर घर बनाने से रोक लगाते पांच लाख रंगदारी देने की मांग का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा कि मैं अपने जमीन जो मेरे पिता स्व ररामोतार साह के नाम से है। जिसपर बालू, गिटटी, ईट गिरा कर निर्माण कार्य करना शुरू किया लेकिन मेरे हिस्सेदार है। विपिन साह, गोविन्द साह, बैजू साह सहित अन्य ने लाठी डंडा के साथ पहुंच गाली गलौज करते घर बनाने से रोक लगाते रंगदारी की मांग की है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलते मामले की छानबीन की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.