अररिया, अप्रैल 10 -- अररिया। एक संवाददाता जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कलकली वार्ड संख्या 14 में घर बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में चारों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के कलकली वार्ड संख्या 14 निवासी प्रमोद विश्वास विनोद विश्वास और उनके पिता और एक महिला बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...