किशनगंज, जून 4 -- किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास बदमाशों ने एक बंद घर में सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी वसीम अकरम ने मंगलवार को चोरी की घटना की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गृहस्वामी 28 मई को अपने परिवार के साथ बकरीद पर्व को लेकर गांव गए हुए थे। 31 मई को वापस आये तो देखा घर की खिड़की टूटी हुई थी। घर के अंदर से दस भरी चांदी का जेवर,सोने की अंगूठी, नाक का बेसर आदि की चोरी कर ली गई। सूचना पर सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की घटना की छानबीन में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...