कन्नौज, जुलाई 22 -- तिर्वा । साथियों द्वारा अगवा किए गए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक राहुल राजपूत की मेडिकल कॉलेज से घर लौटते ही फिर अचानक हालत बिगड़ गई। अपहरण के दौरान की गई बर्बर पिटाई से आई अंदरूनी चोटों के कारण बुधवार सुबह शिक्षक की तबियत बिगड़ने लगी l परिजन उन्हें आनन-फानन में कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ उनका इलाज जारी है। कालिका नगर निवासी राहुल पुत्र देशराज राजपूत बीते 14 जुलाई को तालग्राम के टिकुरियनपुर्वा प्राथमिक विद्यालय से ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके ही चार सहयोगियों ने उनका अपहरण कर लिया और राहुल के मोबाइल से परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिजनों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से घटना के पांचवें दिन राहुल को गाजियाबाद के एक अस्पताल से सकुशल मुक्त कराया था. ...