लखनऊ, जून 11 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के सआदतगंज इलाके में बुधवार देर रात घर में सो रही 9 साल की मूक-बधिर बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। रात में बच्ची के चीखने पर परिजनों की आंख खुली। परिजन बच्ची के पास पहुंचे तो देखा आरोपी भाग रहा था। परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया। और पुलिस को सौंप दिया। बच्ची के घरवालों से मिली शिकायत के अनुसार उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सआदतगंज इंस्पेक्टर संतोष आर्या ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची। बच्ची के घरवालों से बात कर जरूरी तथ्य इकट्ठा किए। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...