फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 10 -- कंपिल, संवाददाता संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने पहले हत्या का आरोप लगाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी वृद्ध राजबहादुर यादव अपने भाई लालाराम के पुत्र के साथ कई वर्षों से रह रहे थे। मंगलवार दोपहर लगभग दो बजे राजबहादुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर रात मृतक के भाई रामस्नेही के पुत्र गजेन्द्र ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस को सूचना देकर युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित थे। काफी...