पीलीभीत, जनवरी 1 -- पूरनपुर। रिश्तेदारी में गई एक युवती को युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इससे प्रेमिका गर्भवती हो गई। घर में प्रेमिका को रखकर युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। उसके बाद प्रेमिका को घर से निकाल दिया। प्रेमिका ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की रिश्तेदारी माधोटांडा के गांव में है। तीन साल पहले युवती अपनी रिश्तेदारी में गई थी। आरोप है एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर युवक ने गांव में ही अपने रिश्तेदार के घर में युवती के साथ दुष्कर्म किया। इससे युवती गर्भवती हो गई। इस पर युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने दो माह की गर्भवती युवती को अपनाकर अपने घर म...