नई दिल्ली, मार्च 28 -- हिंदू धर्म में बुरी नजर यानी नजर दोष को एक गंभीर समस्या माना जाता है। जब किसी व्यक्ति या परिवार पर किसी की बुरी नजर लग जाती है, तो घर में अचानक नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह शुरू हो जाता है। इससे स्वास्थ्य, धन, रिश्ते और शांति सभी प्रभावित होते हैं। बुरी नजर अक्सर ईर्ष्या, जलन या प्रशंसा के रूप में लगती है। अगर आपके घर में भी हाल ही में अचानक परेशानियां बढ़ गई हैं, तो हो सकता है कि बुरी नजर का साया हो। आइए जानते हैं इसके लक्षण, दुष्प्रभाव और घरेलू उपाय।बुरी नजर क्या है? बुरी नजर वह नकारात्मक ऊर्जा है, जो किसी व्यक्ति की ईर्ष्या, अत्यधिक प्रशंसा या दुष्ट नजर से उत्पन्न होती है। यह ऊर्जा व्यक्ति या पूरे परिवार पर असर डालती है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में इसे नजर दोष कहा जाता है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति या घर पर लग सक...