नई दिल्ली, फरवरी 18 -- इडली-सांभर खाने के शौकीन अब देशभर में मौजूद हैं। साउथ इंडियन की फेमस डिश इडली सांभर को लोग नाश्ते में भी खाना पसंद करते हैं लेकिन बनाते समय कई बार स्वाद बढ़िया नहीं आता है। अगर आप बिल्कुल साउथ की स्टाइल में सांभर तैयार करना चाहते हैं, तो एक सीक्रेट रेसिपी पारुल से जान लीजिए। सांभर को बनाते समय मसाला डाला जाता है, जो अगर आपने तैयार कर लिया तो स्वाद जबरदस्त मिलेगा। शेफ पारुल ने इस पाउडर को तैयार करने के लिए पूरी विधि बताई है, चलिए आपको बताते हैं।कैसे बनाएं सांभर का पाउडर क्या-क्या चाहिए- 1 चम्मच तेल, 2 बड़ा चम्मच मेथी दाना, 2 बड़ा चम्मच काली मिर्च, 1 बड़ा चम्मच जीरा, 50 ग्राम चना दाल, 100 ग्राम अरहर दाल, 50 ग्राम उड़द दाल, 1 कप साबुत धनिया, मुट्ठी भर करी पत्ता, 125 ग्राम साबुत लाल मिर्च, 1 छोटी चम्मच हल्दी, 1 छोटी चम्...