नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- आजकल लोग सादा गेहूं का आटा खाने के बजाय मल्टीग्रेन आटा खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग इसके लिए चक्की पर जाकर मल्टीग्रेन आटा खरीद लेते हैं या फिर दुकानदार से बनाने के लिए कहते हैं। ऐसे में कई बार अनाज की मात्रा कम या ज्यादा हो सकती है। अगर कोई अनाज ज्यादा या कम हो जाता है, तो मल्टीग्रेन आटे के स्वाद पर भी फर्क पड़ता है और इसका सही फायदा भी नहीं मिलता। अगर आप घर पर ही मल्टीग्रेन आटा बनाना चाहते हैं लेकिन उसमें मिलाए जाने वाले अनाज की सही मात्रा नहीं जानते हैं, तो हम आपको सही रेशियो बताने जा रहे हैं। मल्टीग्रेन आटे में कौन सा अनाज कितना मिलाया जाएगा, चलिए जानते हैं।मल्टीग्रेन आटा बनाने के लिए सामग्री घर पर अगर आप 5 किलो मल्टीग्रेन आटा तैयार कर रहे हैं, तो उसके हिसाब से सभी चीजों को सही अनुपात रखना होगा। इसके लिए 3 ...