बिहारशरीफ, मार्च 13 -- थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रुपन बिगहा गांव में छह मार्च को घर पर फायरिंग व रोड़ेबाजी की गयी थी। पुलिस ने सीसीवीटी फुटेज के आधार पर एक आरोपित को पकड़ लिया है। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि कांधु पीपर गांव के संजय गोप को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...