घर पर ताड़ का पेड़ गिरने से दबकर भाई-बहन की मौत
मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, हिटी। प्रखंडों में बुधवार तड़के आंधी ने भारी तबाही मचाई। मीनापुर प्रखंड में घर पर पेड़ गिरने से दबकर भाई-बहन की मौत हो गई। मोतीपुर प्रखंड के मीनापुर बंगला टोला गांव के वार्ड दस में घर गिरने से गृहस्वामी चंदन कुमार एवं उनके चाचा नवीन कुमार घायल हो गए। जगह-जगह हाईटेंशन तार पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ओलावृष्टि से आम और लीची की फसल को काफी नुकसान हुआ है। मीनापुर के खरार गांव के वार्ड 17 में घर पर ताड़ के पेड़ गिरने से दबकर मुकेश राम के पुत्र आदित्य कुमार (12) और स्मृति कुमारी (10) की मौत हो गई, जबकि पिता मुकेश राम जख्मी हो गया। पत्नी बाल-बाल बच गई। गंभीर हालत में दोनों बच्चों को मेडिकल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। मुकेश राम का इलाज चल रहा है। स्मृति का सिर बुरी तरह से कुचला गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.