प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- कंधई थाना क्षेत्र के क्षेत्र दुर्गीदेई गांव निवासी सुप्रिया यादव ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि सुबह करीब सात बजे उनकी मां निर्मला देवी व पिता रमेश चंद्र मवेशी के लिए चार काट रहे थे। इसी बीच रंजिश के चलते गांव के ही एक युवक ने मां निर्मला पर लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुल्हाड़ी से काटने की धमकी भी दी। सुप्रिया ने यह भी आरोप लगाया कि पिता को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने घायल निर्मला को सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया। जहां हालत स्थिर होने पर निर्मला देवी को देर रात छुट्टी दे दी। आरोप है कि कंधई पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय पिता ...