बलरामपुर, मार्च 23 -- बलरामपुर। रेहरा बाजार क्षेत्र के करियनडीह किशुनपुर ग्रिंट निवासी सीता पति ने 20 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गांव की विपक्षी बसंता चौहान व उनकी दो बेटी अंचना व कपूरा ने 19 मार्च की सुबह लाठी-डंडों से पिटाई की, जिससे सिर फूट गया है। बसंता की बेटी कपूरा मेरी मोबाइल से अपने पति से बात करती थी। इसी बात को लेकर पिटाई की है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों पर एफआईआर दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.