पूर्णिया, मई 30 -- पूर्णिया पूर्व, संवाददाता। पूर्णिया सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौरा पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित शिव मंदिर टोला भीटा में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान बिजली को पोल और हाईटेंशन तार टूटकर एक घर पर गिर गया। हादसे में घर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घर में मौजूद परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार तेज तूफान और मूसलाधार बारिश के दौरान 11 केभीए विद्युत लाइन का पोल टूटकर ग्रामीण हीरालाल चौहान के घर पर जा गिरा। घटना के समय पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर में छोटी खराबी होने से भंवरह मोड़ की बिजली गुल स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि तार में करंट प्रवाहित हो रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल इस...