चक्रधरपुर, मई 26 -- चक्रधरपुर। पारिया गांव में गुलशन बारी के घर पर विशाल पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार पारिया गांव निवासी गुलशन बारी पिता साधुचरण बारी के घर पर सोमवार को अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। हालांकि पेड़ जिस हिस्से में गिरा उधर परिवार के कोई सदस्य नहीं थे, इस कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...