चक्रधरपुर, मार्च 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर पर्षद के वार्ड संख्या 15 स्थित बाबू लोहार के घर पर मंगलवार की देर रात्रि एक ईमली का पेड़ गिर पड़ा। उस समय घर में पूरा परिवार सो रहा था। पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य को चोटें नहीं आयी है। इधर सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद सुनिति बाग मौके पर पहुंची और बाबू लोहार के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...