सहारनपुर, फरवरी 20 -- बाइक घर पर खड़ी थी मगर सहारनपुर में गलत पार्किंग करने का 500 सौ रुपये के चालान का मैसज मोबाइल पर आ गया। इतना ही नही आरोप है कि चालान में गाड़ी भी दूसरी दर्शायी गई हैं। जिससे बाइक सवार आश्चर्यचकित रह गया। जिसकी शिकायत केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की गई है। ग्राम डुभर किशनपुर निवासी उदित तोमर ने बताया कि उसकी बाइक 18 फरवरी को गांव में घर पर ही खड़ी हुई थी। मगर बाइक का सहारनपुर में गलत पार्किंग करने को लेकर 500 रुपये का चालान काट दिया गया है। इसमे आश्चर्य जनक यह बात है कि उसकी बाइक हीरो पैशन एक्सटेक हैं। मगर चालान में जो बाइक का फोटो लगा है वह किसी ओर बाइक का है। 18 फरवरी को चालान काटने का उसके मोबाइल नंबर पर 4 बजकर 39 मिनट पर मैसेज आया है। जिससे वह आश्चर्य चकित है कि कौन से कानून व तरीके से उसकी बाइक का चालान कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.