नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- कई पुरुषों को अपनी कार से खास लगाव होता है। वे न सिर्फ उसे अच्छी तरह संभालकर रखते हैं, बल्कि उसकी सफाई के लिए अपने रोज के रूटीन में अलग से समय भी निकालते हैं। कार हमेशा नई जैसी चमकती रहे, इसके लिए हर बार वॉशिंग सेंटर जाना जरूरी नहीं है। आप घर पर भी कुछ ही मिनटों में कार की अच्छी तरह सफाई कर सकते हैं। इसके लिए बस कुछ जरूरी चीजों और सही तरीके की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जिनसे घर पर ही अपनी कार को साफ और चमकदार बना सकते हैं।घर पर कार धोने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत कार की सफाई शुरू करने से पहले जरूरी सामान अपने पास रख लें। इससे बार-बार चीजें ढूंढने के लिए उठना नहीं पड़ेगा और सफाई भी आसानी से हो जाएगी।दो खाली बाल्टीएक साफ और मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़ाअच्छी क्वालिटी का कार शैंपूपानी छिड़कने वाल...