मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुरौल, एक संवाददाता। महमदपुर बदल पंचायत के महमदपुर शिवराम गांव में शुक्रवार को घर पर ईंट फेंकने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें आठ लोग घायल हो गए। घायल एक गुट के रंजीत पासवान, श्रीजानकी देवी, चिंता देवी, प्रिंस पासवान को मुरौल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि घायल दूसरे गुट के बिरेंद्र राय, रंजन कुमार, अजीत कुमार व इंदु देवी को मुशहरी पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची सकरा पुलिस ने मामले की छानबीन की। एक गुट के लोगों ने पुलिस को बताया कि कई दिनों से घर पर ईंट फेंकी जा रही थी, जिससे एस्बेस्टस का घर क्षतिग्रस्त हो गया। मना करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। वहीं, दूसरे गुट क...