एटा, अप्रैल 23 -- घर पर आई बेटी ने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता शिकायत कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपी पिता के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जलेसर के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ दिन पहले ससुराल जिला हाथरस थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र के एक गांव से अपने मायके आई थी। आरोप है कि 20 अप्रैल को घर पर कोई नहीं थी। आरोप है कि पिता रामसिंह निवासी भूढ़ गड्ढा आए और पीड़िता को ड़रा-धमकाकर गलत काम किया। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद मां घर पहुंचकर मां को पूरी बात बताई। मामले में पीड़िता ने आरोपी पिता के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। जलेसर पुलिस के अनुसार कुछ माह पहले पीड़िता ने कोर्ट-मैरिज की थी और ससुराल में विवाद के बाद पिता घर ले आए थे। एसएचओ संजयपा...