बांदा, दिसम्बर 5 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के शुकुल कुआं मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय छात्र राज पुत्र रामबाबू बुधवार को सुबह दस बजे राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय पढ़ने गया था। वह वहां बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। पिता रामबाबू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो दिन से वह घर नहीं लौट कर आया। नाते-रिश्तेदारी में तलाश की, पर कहीं पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...