गंगापार, मार्च 20 -- कस्बा भारतगंज के गारोपुर मोहल्ले में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जब दबंगों ने एक परिवार के घर और दुकान में घुसकर जमकर मारपीट की। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आधा दर्जन नामजद व दर्जनों अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित इरशाद अहमद पुत्र अब्दुल कादिर निवासी गारोपुर कस्बा भारतगंज ने थाने में तहरीर दी कि 18 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे कटरा मोहल्ला निवासी साहिल पुत्र भूंवर ने पहले उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद उसने अपने साथ खुड्डी, नसीम, सैफ, जाकिर हुसैन और इरफान समेत दर्जनों लोगों को बुला लिया। सभी लोग एकजुट होकर घर व दुकान में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। हमलावरों ने दुकान में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.