बगहा, मार्च 2 -- नरकटियागंज। नगर के शिवगंज चौक से घर जा रहे युवक से मारपीट की घटना घटी है।घटना 28 फरवरी की है।मामले में नंदपुर गांव निवासी विद्यानंद प्रसाद ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।इसमें कुकुरा गांव निवासी सलाउद्दीन शेख समेत एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपित किया गया है।आरोप है कि घटना के दिन वह बाइक से घर जा रहा था।नागेंद्र तिवारी चौक से दोनो आरोपित उसे गाली देते हुए पीछा करने लगे।कृषि बाजार चौक पर दोनो ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे।इसमे उसका सिर फुट गया।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...