फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- फर्रुखाबाद । नवाबगंज के सिरमौरा के समीप एक पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों मे अमित कुमार निवासी बरदहिया, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज और उसका दोस्त आयुष है। दोनों गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी करते हैं और रविवार सुबह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। नवाबगंज नगर के सिरमौरा के पास मोड़ पर उनकी बाइक एक पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयुष बाइक से उछलकर खंती में जा गिरा, जबकि अमित कुमार सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसआई राम सिंह पुलिस ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.